राजकुमार राव की श्रद्धा के बाद अब इस स्त्री के साथ बनी जोड़ी

मुंबई: राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया फिल्म स्त्री की सक्सेस को लेकर काफी खुश हैं। फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए आगे बढ़ रही है। अब नई खबर यह आ रही है कि, स्त्री टीम मतलब राजकुमार राव और प्रोड्यूसर दिनेश विजन की जोड़ी की एक ओर फिल्म मेड इन चाइन की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
फिल्म मेड इन चाइना की शूटिंग अहमदाबाद में शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा मौनी रॉय और बोनम इरानी भी होंगे। मिखिल मुसले के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। राजकुमार राव की हालिया फिल्म स्त्री में उनकी जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनी है। यह फिल्म सुपरहिट रही है और दर्शकों को खूब पसंद आई है। अब राजकुमार राव की जोड़ी मौनी रॉय के साथ बनने जा रही है। मौनी रॉय की बात करें तो उनकी हालिया फिल्म गोल्ड थी जिसमें वे अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका में नजर आई। मौनी रॉय ने गोल्ड के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा। इससे पहले वे टीवी शो करती रही हैं। अब उनकी जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनने जा रही है।
अहमदाबाद में फिल्म का मुहूर्त शॉट हुआ। फिल्म फ्लोर पर आ चुकी है। राजकुमार राव के लिए 2017 बहुत अच्छा रहा था। इसमें उनकी फिल्म बरेली की बर्फी, न्यूटन, शादी में जरूर आना आई थी। 2018 में ओमर्टा और फन्ने खान रिलीज हुई।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *