औरंगाबाद। नव वर्ष के अभ्युदय के साथ 2020 का प्रथम दिवस साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी आदि ठाणा 7के सानिध्य में मंत्रोच्चार तथा बृहद मंगल पाठ का कार्यक्रम प्रसन्नता तथाअल्लादमय वातावरण में संपन्न हुआ। साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी भगवान आदिनाथ की स्तुति के साथ मंत्रोच्चार का क्रम शुरू किया साथ में तीर्थंकर तथा आचार्य का गुना नुवाद करते हुए पार्श्वनाथ स्तुति, 65 या यंत्र का संगान किया। साध्वी श्री योगक्षेम प्रभा जी ने मंगल भावना का उच्चारण करते हुए आत्म रक्षा कवच कराया। लगभग 55 मिनट के मंत्रोच्चारण से पूरा भवन का प्रांगण भक्ति और शक्ति का प्रतीक बन गया। नव वर्ष में इमरत प्याली पिलाने हेतु साध्वी वृंद द्वारा नव वर्ष का गीत ‘ आया नूतन वर्ष खुशियों का संसार सजाया है ‘इस सुंदर गीतिका की प्रस्तुति हुई।
साध्वी श्री निर्वाण श्री जी ने फरमाया हमारा 2020 में प्रवेश हो गया है ।यह वर्ष सबके लिए आध्यात्मिक ऊंचाई देने वाला वर्ष बने। इस वर्ष में हम हमारे 10 अधिशासता आचार्य महाप्रज्ञ का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं ।यह वर्ष ज्ञान चेतना वर्ष के रूप में मनाया जाना चाहिए इसलिए हम नए वर्ष में ज्ञान का, संयम का विकास करते हुए दो संकल्प स्वीकार करें। क्योंकि इस नए वर्ष में आचार्य महाश्रमण जी अपनी अहिंसा यात्रा के साथ औरंगाबाद पहुंचने वाले हैं। इस वर्ष यह औरंगाबाद वासियों के लिए विशेष पर्व की बात है। इस प्रयोजन को सार्थक बनाने हेतु सभी को नए संकल्पों का आह्वान किया।
संकल्पों का थाल सजाकर स्वागत करने की नव प्रेरणा देते हुए साध्वी श्री योगक्षेम प्रभा जी ने फरमाया – नए वर्ष में नए सपने संजोए ,सपनों का डिजाइन तय करें और उसमें नए रंग भरने का डिसीजन ले हम अपने जीवन में एक्टिव, क्रिएटिव तथा अलर्ट बने। ताकि हम पूर्ण वर्ष उर्जामय होकर हर दिन हर क्षण का उपयोग कर सकें।
जलगांव ते यु प की और से साध्वी श्री जी के सानिध्य में नव वर्ष का कैलेंडर लोकार्पण किया गया। सभा के मंत्री संजय जी सेठिया ने तथा पूर्व अध्यक्ष मदन लाल जी अच्छा ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।
मंत्रोच्चार से नववर्ष का स्वागत तथा बृहद मंगल पाठ का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment