पनवेल। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में मुम्बई महिला मंडल के अंतर्गत पनवेल महिला मंडल को से नो टू प्लास्टिक अभियान मे मध्यम श्रेणी मे पुरे मुम्बई मे द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्षा कुमुद कच्छारा, वर्तमान महामंत्री तरुणा बोहरा, मुम्बई अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा, मंत्री स्वीटी लोढा के हाथों प्राप्त इस शील्ड पर संयोजकों ज्योति बाफ़ना ने कहा की यह हमारे पनवेल महिला मंडल की मेहनत का फल है कि सभी ने एकजुट हो कर इस कार्य को पूर्ण किया।
सह संयोजिका वर्षा चंडालिया, डिम्पल चौधरी ने कहा कि हम पूरे मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से हमारा पनवेल महिला मंडल पूरे मुम्बई मे द्वितीय स्थान पर आया। अब हम सब मिल कर आगे प्रथम स्थान पर आने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे। इस कार्य में मुंबई की मीडिया प्रभारी अलका मेहता का विशेष सहयोग रहा।
‘से नो टू प्लास्टिक’ अभियान में पनवेल महिला मंडल को मध्यम श्रेणी में द्वितीय स्थान
Leave a comment
Leave a comment