“प्लास्टिक को ना करें” अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन
एक बार प्रयोग होने वाला प्लास्टिक बन रहा जीव जगत के लिए खतरा- मुनिश्री जिनेश कुमार जी
पालघर। महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री जिनेश कुमार जी ठाणा 2 के सान्निध्य में अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल पालघर द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. धनश्री ठाकुर, नगर सेविका लक्ष्मी देवी हजारे थी।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुनिश्री जिनेश कुमार जी ने कहा दुनिया का चर्चित शब्द है- पर्यावरण। पर्यावरण में फैलते प्रदूषण से जीव जगत के सामने नित नई समस्याएं खड़ी हो रही है। पर्यावरण के विनाश का एक कारण है प्लास्टिक। प्लास्टिक के अधिक उपयोग से मिट्टी, पानी, हवा और स्वास्थ्य सभी को नुकसान पहुंचा रहा है। एक बार प्रयोग में आने वाला प्लास्टिक भले सुविधाजनक लगे परंतु वही प्लास्टिक सबसे बड़ी दुविधा या समस्या बनकर उभर रहा है। प्लास्टिक के उपयोग से सभी चिंतित हैं। इसलिए प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। इसकी सुरुवात स्वयं सुधार से करनी चाहिए। क्योंकि आचार्य श्री तुलसी ने लिखा है सुधरे व्यक्ति समाज व्यक्ति से राष्ट्र स्वयं सुधरेगा। सुधारक का कार्यक्रम स्वयंम में प्रारंभ करेंगे तभी यह प्लास्टिक को ना कहो अभियान आंदोलन बन सकेगा। भगवान महावीर ने ढाई हजार वर्ष पूर्व संयमित जीवन जीने का उपदेश देकर पर्यावरण को दूषित न करने का अप्रत्यक्ष संदेश दिया था। अपने इच्छा और आकांक्षाओं पर संयम कर पर्यावरण को दूषित व नष्ट होने से बचा सकेंगे तो हम इस मिट्टी का कुछ तक कर्ज अदा कर पाएंगे। प्लास्टिक जीव जगत के लिए खतरा बनता जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मी देवी हजारे ने कहा प्लास्टिक की जननी विज्ञान है। आज 70% प्लास्टिक आ चुका है मानव जीवन में। सुंदर पालघर, स्वच्छ पालघर के लिए परिवर्तन लाना है वह हमारी जिम्मेदारी है।
मुख्य वक्ता डॉ. धनश्री ठाकुर ने कहा अणुबम से भी अधिक खतरनाक है प्लास्टिक। यह एक हजार वर्ष तक नष्ट नही होता है। कितने पशु पक्षियों गायों की जान प्लास्टिक ली है। इसके कारण जीवों की प्राकृतिक श्रुखला नष्ट हो रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनिश्री जी जिनेश कुमार जी के नमस्कार महामंत्र उच्चारण से हुआ। महाप्रज्ञ अष्टकम द्वारा मंगला चरण पीनल व जया सिंघवी ने किया। साध्वी प्रमुखा श्री जी के संदेश का वाचन रंजन तलेसरा ने किया। स्वच्छ हो प्यारा हिंदुस्तान विशेष गीत का संगान तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री विद्या बाफना व संचालन निधि सिंघवी ने किया। अतिथियों का साहित्य द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपासक गौतम वेदमुथा, मनीष छलानी ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखे।
प्लास्टिक मुक्त भारत महाअभियान के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रिटेल व्यापारियों को, सब्जी मंडी में, चाय स्टॉल, प्रतिष्ठानों पर आदि जगह पर सिंगल यूज प्लास्टिक को यूज नही करने का संकल्प दिलाया तथा कपड़े की थैली का वितरण किया गया। पालघर की नगराध्यक्ष्या उज्वला जी काले को ज्ञापन सौपा। यह जानकारी दिनेश राठौड़ ने दी।
तेरापंथ महिला मंडल के Say No to Plastic कार्यक्रम के तहत पालघर में हुए विभिन्न आयोजन
Leave a comment
Leave a comment