ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार ,say no to plastic अभियान केअंतर्गत सात दिवसीय महाभियान के अवेरनेस सेमिनार में 9Oct को बजे 1 बजे ठाणे सेंट्रल महिला मण्डल ने श्री राम मंदिर स्कूल savarkar nagar में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।सर्वप्रथम नवकार मंत्र का उच्चारण कर महिला मण्डल द्वारा मंगलाचरण का सुंदर संगाण किया गया।इस कंपटीशन में कुल 60 बच्चो ने बड़ी उत्साह से भाग लिया।सभी ने शानदार चित्रकला बनाई और उन्हें बताया कि हमे सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करके भारत माता को स्वच्छ बनाना है।1st,2nd,3rd, prize बच्चो को देकर बाकी सभी बच्चो को प्रोत्साहन पुरस्कार से पुरसकृत किया गया।व सभी से आग्रह किया कि देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने में हमारे साथ जुड़े।
स्कूल के प्रिन्सिपल मैडम व सभी टीचर्स ने तेरापंथ महिला मंडल द्वारा चुने गए इस अभियान की भूरी भुरी प्रशंसा की।उन्हें कपड़े का बैग देकर उनका भी सम्मान किया गया।साथ ही महिला मंडल द्वारा प्लास्टिक बंद करने के लिए रैली निकली गई।बाद में सब्जी मार्केटऔर रिक्शा स्टैंड जाकर प्लास्टिक बंद करने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया और महिला मंडल की थैली भी वितरण की गई।सभी स्थानीय लोगों ने इस अभियान की खूब सराहना की और हर तरह से हमारे साथ होने का आश्वासन भी दिया।अंत में संयोजिका प्रियाजी मुथा ने सभी टीचर्स और स्टाफ का आभार ज्ञापन किया।ठाणे सेंट्रल से मुंबई अणुव्रत समिति के कोषाध्यक्ष रमेशजी सोनी,जीवन विज्ञान ठाणे संयोजक मनोहरजी कच्छारा, ज्ञानशाला के संयोजक सुभाषजी हिंगड़, राकेशजी मुथा, सहसंयोजिका रेखाजी एस हिंगड़, कोषाध्यक्ष संतुजी झाबक,परामर्शक सुशीलाजी हीरेन, चंदाजीवागरेचा, सुधाजी इंटोदीया शांताजी बाफना,लीला धींग,संगीता श्रीश्रीमाल इन सभी का अच्छा सहयोग रहा।
ठाणे सेंट्रल महिला मंडल ने No use of plastic ka आयोजन किया
Leave a comment
Leave a comment