पनवेल। तेरापंथ महिला मंडल पनवेल द्वारा संयोजिका ज्योति बाफ़ना के नेतृत्व में से नो टू प्लास्टिक अभियान की शुरूवात की गयी। इस अभियान में विधायक ओर सिडको चेयरमेन प्रशांत ठाकुर ने समर्थन देते हुए कहा कि तेरापंथ महिला मंडल का यह कार्य हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच को आगे बढ़ा रहा है और आज के समय की ज़रूरत प्लास्टिक मुक्ति की है। उन्होंने कहा कि में ओर हमारी पार्टी के सभी नगरसेवकों की ओर से इस अभियान के लिए जो भी ज़रूरत हो हम साथ रहेंगे। पनवेल महानगर पालिका सभागृह नेता परेश ठाकुर ने भी इस कार्य को समर्थन देते हुए महिला मंडल की भरपूर प्रशंसा की।
इस अवसर पर अणुव्रत समिति मुंबई के उपाध्यक्ष विनोद बाफ़ना, तेरापंथ महिला मंडल मुंबई की मीडिया प्रभारी अलका मेहता, सह संयोजिका वर्षा चंडालिया, डिम्पल चौधरी सहित दिनेश चोधरी, संजय जैन, मंजू बापना, तारा चौधरी, भारती बापना, शांता चंडालिया की उपस्थिति रही।
तेरापंथ महिला मंडल पनवेल ने किया ‘से नो टू प्लास्टिक’ अभियान की शुरूवात
Leave a comment
Leave a comment