मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार रात 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। गठबंधन के तहत कांग्रेस और राकांपा 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अब तक 103 सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, 24 को नतीजों का ऐलान होगा।
सूची में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, प्रदेशाध्यक्ष बालासाहेब थोराट, प्रतिपक्ष के नेता विजय नामदेवराव वादेत्तिवर और कांग्रेस विधायक दल के नेता केसी पदवी का नाम शामिल हैं। अशोक चव्हाण को बोकर से, नितिन राउत को नागपुर उत्तर से और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति को सोलापुर सेंट्रल से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी ने विश्वजीत पतंगराव कदम को पलूस-कडगांव से और पूर्व सीएम विलासराव देशमुख के पुत्र अमित को लातूर शहर से टिकट दिया है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 52 नाम
Leave a comment
Leave a comment