नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में पी चिदंबरम की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। बता दें कि कांग्रेस के पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। जिनकी आवाज नहीं बंद कर सकते उन्हें चुप करा दिया जाता है।
सुरजेवाला ने कहा, ‘मौजूदा भाजपा सरकार ने व्यक्तिगत बदला लेने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया। पिछले कुछ दिनों से दिन दहाड़े और रात को भी लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।’
विदेशी निवेश की अनुमति देने वालों में 6 लोग थे उनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जो कंपनी आई उनको भी गिरफ्तार नहीं की गई। आपने 40 साल से देश की सेवा कर रहे पूर्व गृहमंत्री और वित्त मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। क्या यही प्रजातंत्र है। उन्हें गिरफ्तार करने का न कोई सबूत है न बयान केवल एक ऐसी महिला का बयान है जिसने अपनी बेटी की हत्या की है। उन्हें गिरफ्तार करने का क्या औचित्य है इसका आकलन देश की जनता खुद करे। न उन्होंने कानून की अवहेलना की। एफआइआर में उनका नाम नही है। सरकार आरोप पत्र दायर नहीं कर पा रही क्योंकि आरोप पत्र दाखिल करेंगे तो सबूत देना पड़ेगा।
देश के लोगों को आगाह करते हैं कि अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है बस इसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले ही आशंका जताई गई थी कि मीडिया के सामने पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अपना पक्ष रखेगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को सीबीआई ने पूर्व वित्तमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम को उनके आवास से गिरफ्तार कर एजेंसी के मुख्यालय ले गई। चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी परेशान है। कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं।