मुंबई:भारतीय सिनेमा के संगीतकार खय्याम की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे आईसीयू में एडमिट किए गए हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पिछले हफ्ते लंग इंफेक्शन के चलते उन्हें एडमिट कराया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 92 साल के संगीतकार खय्याम मुंबई के सूरज अस्पताल में एडमिट हैं। वे आइसीयू में हैं। डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी है। करियर की बात करें तो संगीतकार खय्याम अपने म्यूजिक के लिए जाने जाते थे। इन्होंने बतौर संगीतकार की शुरुआत लुधियाना में 1943 में 17 साल की उम्र में की थी।
साल 1953 में बॉलीवुड फिल्म ‘फुटपाथ’ में उन्हें बतौर संगीतकार काम मिला था। यहां से उन्होंने बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उनका करियर ऊंचाइयां छूने लगा।
संगीतकार खय्याम की हालत नाजुक
Leave a comment
Leave a comment