राखी बंधवाते समय भाई अपना मुंह पश्चिम दिशा में करके बैठें। दरअसल सुबह 05:30 बजे चंद्रमा कुंभ राशि में 3 डिग्री पर होगा और ये सारे दिन उत्तर की तरफ बढ़ेगा।
इस स्थिति में अगर आप पश्चिम की ओर बैठेंगे तो सुबह सुबह चन्द्रमा आपके सामने होगा और बाकी दिन ये दाहिनी ओर जाता जायेगा। आपको बता दें कि सामने का और दाहिनी ओर का चन्द्रमा शुभ होता है। अत: राखी बंधवाते समय भाई अगर पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके बैठे तो अच्छा होगा।
एक साथ कई शुभ संयोग
इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। धार्मिक परंपरा के मुताबिक भद्रा के साए में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। इस बार एक साथ कई शुभ संयोग बनने के कारण रक्षाबंधन पर पूरा दिन शुभ मुहूर्त रहेगा। पंडित बताते हैं कि रक्षाबंधन वाले दिन श्रावण नक्षत्र, सौभाग्य योग, सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश करना व चंद्रमा का मकर राशि में प्रवेश करना इससे बेहद खास बना रहा है।