कर्नाटका : गुरुवार को मुम्बई से करीब 140 श्रावकों की टीम श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी एवं मंत्री कमलेश बोहरा के नेतृत्व में बैगलोर की धरा को पावन कर रहे तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुँचे। सभी श्रावकों ने आचार्य श्री के दर्शन किये एवं सुख साता पूछा।
कोषाध्यक्ष जवरीमल नोलखा एवं वित्त प्रभारी जय चंद सांखला की माने तो अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार कोठारी मंत्री कमलेश बोहरा के मार्गदर्शन में फाउंडेशन के सदस्य तीन दिवसीय यात्रा पर बेंगलुरू गुरु चरणों में आये हैं। हमारी इस यात्रा का उद्देश्य संस्था द्वारा किए गए और किये जाने वालों की जानकारी गुरु चरणों में रखने के साथ साथ पूज्य प्रवर की सेवा एवं दर्शन का लाभ लेना हैं। गुरुदेव के 2023 मुम्बई चातुर्मास के दौरान कांदीवली तेरापंथ भवन के प्रांगण में भी गुरुदेव के श्री चरणों का पदार्पण हो इसकी विनंती करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हैं।
इस अवसर पर तेरापंथ समाज मुम्बई के अग्रणी आचार्य महाश्रमण प्रवास समिति के अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, मुम्बई सभा के अध्यक्ष नरेन्द्र तातेड़, पूर्व अध्यक्ष ख़्याली लाल तातेड़, भवरलाल कर्नावट, फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश धाकड़, अर्जुनलाल चौधरी, माणक धींग, पूर्व मंत्री बी.सी भलावत, बाबुलाल बापना, दलपत बाबेल, पूर्व कोषाध्यक्ष भेरू लाल चपलोत,विजय सिंह बेद, जगदीश उमरिया, उपाध्यक्ष शांतिलाल बरमेचा, अशोक तातेड़, बाबुलाल समदरिया, विनोद बोहरा, अशोक बाबेल, राजेंद्र मुणोत, गणेश लाल कोठारी, मदनलाल सिरोहिया, सुशील संचेती, प्यारचंद मेहता, अभिषेख बाफना, नरेश परमार, पारस परमार, मनोज कोठारी, विनोद बम्ब, दलपत बाबेल , राजेन्द्र सिंघवी, भवरलाल बापना, रोशनलाल डागलिया, महेन्द्र कोठारी, थानमल बेद, सुभाष बडाला, बोथमल सिंघवी, कुंदन मल जैन, रमेश कोठारी, दर्शिका जैन, काजल जैन, प्रमोद सुर्या आदि की उपस्थिति रही।
आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनाथ श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन टीम पहुची बैंगलोर
Leave a comment
Leave a comment