मुंबई। वाशी महिला मंडल की नव निर्वाचित संयोजिका श्रीमती संध्या कोठारी के निर्देशन में हरियाली अमावस्या का त्योहार पूरे जोर शोर से मनाया गया। प्रथम चरण में नमस्कार महामन्त्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नॉन फायर कुकिंग की प्रतियोगिता रखी गयी जिसमे 13 बहनों ने भाग लिया। उसमे प्रथम कोमल बाफना द्वितीय दिशा श्रीश्रीमाल ओर तृतीय रीना चपलोत रहे। द्वितीय चरण में सेक्टर 17 की बहनो द्वारा मंगलाचरण किया गया। राजपूतानी पोशाक में सज धजकर आयी बहनो का स्वागत संध्या कोठारी ने किया। बॉलीवुड अंताक्षरी की प्रतियोगिता रही जिसमे 6 ग्रुप बनाये और 5 राउंड हुए। जिसमे प्रथम द्वितीय औऱ तृतीय टीम की विजेताओ को पारितोषिक दिए गए। बेस्ट राजपूतानी पोशाक के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय को पारितोषिक दिया गया। तत्पश्चात समस्या एवं समाधान का क्रम चला जिसमे अपने मन में उठ रहे सवालो को पूछकर उनके जवाब लिये गए। कार्यक्रम में 135 बहनो की शानदार उपस्थिति रही।
अंत मे घुमर के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निवर्तमान संयोजिका वनिता जी बापना,विशेष सहयोगी, परामर्शक बहनो के साथ नीमा धोका,संगीता बापना,सीमा बाफना, आशा बाफना,सुनीता धोका, अनिता चपलोत,आरती राखेचा, सरिता चंडालिया, सीमा कोठारी, संगीता कच्छारा,पूनम दुग्गड़, रेखा धाकड़, शीतल कोठारी, अनिता लोढा, मंजु परमार, कैलाश लोढा, विमला बापना, लाड़ संचेती, शालिनी हिरण, सोनिया सिंघवी का सहयोग रहा। संचालन श्वेता आच्छा ने किया।
सावन के महीने में वाशी महिला मंडल ने मनाया हरियाली अमावस्या का त्योहार
Leave a comment
Leave a comment