मुंबई:भजन सम्राट अनूप जलोटा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां कमला जलोटा का निधन हो गया है। मुंबई के हिदुंजा हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह कमला जलोटा ने आखिरी सांस ली। भजन सम्राट की मां कमला जलोटा 85 साल की थीं।
कमला जलोटा पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उनकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। निधन से पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह हॉस्पिटल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।अनूप जलोटा अपनी मां के बहुत करीब थे।