पेइचिंग:चीन के अशांत शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों को सामूहिक रूप से हिरासत में रखने के बाद 22 राष्ट्रों के दूतों की तरफ से तीखी आलोचना झेलने के बाद कम्युनिस्ट देश का कई देशों ने समर्थन किया है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और रूस के साथ ही 34 अन्य देश संयुक्त राष्ट्र में उसके बचाव में उतरे हैं। रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
यूरोपीय संघ के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, जापान और कनाडा के राजदूतों ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बेचलेट को पिछले हफ्ते संयुक्त रूप से चीन के खिलाफ पत्र लिखा था। राजदूतों ने चीन से अपने खुद के कानूनों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को बरकरार रखने तथा उइगर एवं अन्य मुस्लिमों और अल्पसंख्यक समुदायों को मनमाने ढंग से नजरबंद न करने की बात कही थी।
इन देशों का कहना था कि चीन में मुस्लिमों को धार्मिक स्वतंत्रता दी जानी चाहिए। उन्होंने चीन से ‘शिनजियांग क्षेत्र में मुस्लिमों को मनमाने ढंग से सामूहिक हिरासत में लेने और संबंधित मानवाधिकार उल्लंघनों को खत्म करने’ की अपील की। चीन शिनजियांग में उइगरों को सामूहिक रूप से नजरबंद करने की लगातार आ रही खबरों को लेकर पश्चिमी देशों से तीखी आलोचनाओं का सामना कर रहा है।
उइगुर मुस्लिमों के उत्पीड़न पर चीन के साथ आए पाक, सऊदी अरब और रूस
Leave a comment
Leave a comment