मुम्बई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार 23 जून 2019 को तेरापंथ भवन गोरेगांव में साधारण सभा का आयोजन किया गया। अंजु चंडालिया ने सभा की शुरुआत नमस्कार महामंत्र और भिक्षु अष्ठकम से की । मंगलाचरण ( प्रेरणा गीत ) महिला मंडल द्वारा किया गया।
गोरेगांव संयोजिका सरोज चंडालिया ने सभी बहनो का स्वागत किया एवं 2 वर्ष के कार्यकाल के विषय में अपना अनुभव बताया।
सह संयोजिका भावना सॉखला द्वारा 2 वर्षों का लेखा-जोखा (प्रतिवेदन ) बताया गया।बहनों ने शुभकामनाओं के स्वर से अपने भाव प्रकट किए। कोषाध्यक्ष मंजूला हिरण ने आय -व्यय का ब्यौरा दिया। कन्या मंडल प्रभारी शिलू चंडालिया ने भी 2 वर्ष का लेखा जोखा और (प्रतिवेदन) बताया।
संयोजिका सरोज चंडालिया ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की व अगली संयोजिका के निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत चुनाव अधिकारी प्रकाशदेवी राठौड, पुष्पा सॉखला , चत्तरदेवी सिंघवी, मीना गोखरू ने अगले 2 साल (2019-21) के कार्यकाल के लिए सभी की सहमति से अंजू चंडालिया को गोरेगांव के संयोजिका के पद पर मनाव द्वारा मनोनीत किया।
नवनिर्वाचित संयोजिका ने सह संयोजिका के रूप मे श्रीमती शिलू चंडालिया को एवं मंजू सिंघवी को चुना।
कन्या मंडल का भी मनाव महिला मंडल के साथ ही किया गया ।और कन्या मंडल की संयोजिका के रूप मे सुश्री अंकिता सिंघवी को चुना। 70 बहनों और कन्या मंडल से 15 कन्याओ की सराहनीय उपस्थिति रही। कार्यकर्म का संचालन भावना सॉखला ने किया ।
गोरेगांव महिला मंडल की संयोजिका बनीं अंजू चंडालिया
Leave a comment
Leave a comment