साउथैम्पटन: वर्ल्ड कप के 28वें मैच में शनिवार को भारत ने अफगानिस्तान को 11 रन से हरा दिया। भारत ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 225 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन वह 49.5 ओवर में 213 रन ही बना सका। आखिरी ओवर में जीत के लिए अफगानिस्तान को 16 रन की जरूरत थी, लेकिन वह 4 रन ही बना सका। मोहम्मद शमी ने हैट्रिक ली। उन्होंने आखिरी ओवर में मोहम्मद नबी, आफताब आलम और मुतीब उर रहमान को लगातार तीन गेंद पर आउट किया।
शमी वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय बने। उनसे पहले चेतन शर्मा ने 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। टूर्नामेंट के इतिहास में 10वीं बार किसी गेंदबाज ने ऐसा किया। पिछली बार 2015 में इग्लैंड के स्टीफेन फिन और दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी ने हैट्रिक ली थी।
चेतन शर्मा वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज
गेंदबाज | टीम | किसके खिलाफ | साल |
चेतन शर्मा | भारत | न्यूजीलैंड | 1987 |
सकलैन मुश्ताक | पाकिस्तान | जिम्बाब्वे | 1999 |
चमिंडा वास | श्रीलंका | बांग्लादेश | 2003 |
ब्रेट ली | ऑस्ट्रेलिया | केन्या | 2003 |
लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | दक्षिण अफ्रीका | 2007 |
केमार रोच | वेस्टइंडीज | नीदरलैंड | 2011 |
लसिथ मलिंगा | श्रीलंका | केन्या | 2011 |
स्टीफेन फिन | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 2015 |
जेपी डुमिनी | दक्षिण अफ्रीका | श्रीलंका | 2015 |
मोहम्मद शमी | भारत | अफगानिस्तान | 2019 |