भिखारियों ने अपनी कमाई बाढ़ राहत कोष में दान की

कोडागु (ईएमएस)। एक ओर जहां केरल बाढ़ की आपदा का सामना कर रहा है, वहीं कर्नाटक के भी कुछ जिले इस संकट से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद के लिए देश के हर हिस्से से लोग आगे आ रहे हैं। ऐसे में कर्नाटक के धारवाड़ के भिखारियों ने मिसाल पेश करते हुए आपनी आमदनी कोडागु बाढ़ राहत कोष में दान की है। धारवाड़ के भिखारियों ने बकरीद के मौके पर जकात (इस्लाम के पांच फर्जों में से एक,गरीब और जरूरमंदों को दी जाने वाली राशि के रूप में मिले धन को राहत कोष में दान किया है। भिखारियों ने 500-1000 रुपए की राशि राहत कोष में दी। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने बुधवार को कोडागु बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यह राशि एकत्रित की। गौरतलब है ‎कि कर्नाटक में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। वहीं 100 साल की सबसे विनाशकारी बाढ़ ने केरल में भी सब कुछ तबाह कर दिया है। 8 अगस्त के बाद से मौतों का आंकड़ा सवा दो सौ पार कर गया है, वहीं 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति बर्बाद होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *