ठाणे। तेरापंथ युवक परिषद ठाणे सेंट्रल लोकमान्य-नगर की वार्षिक साधारण सभा तारीख 09.06.2019 को आयोजित की गई। सभी के द्वारा नमस्कार महामंत्र से शुरूवात हुई।वीजय गीत का संगान मनोहर कचछारा, प्रवीण डांगी ने किया।क्षावक निष्ठा पत्र का वाचन रमेश सोनी ने किया। अध्यक्ष प्रवीण डांगी ने स्वागत किया एवं वक्तव्य में कहा कि पुरे वर्ष भर में सभी का सहयोग व साथ रहा। मंत्री कमलेश चोरड़िया ने वर्ष भर की गतिविधियों से अवगत कराया। कोषाध्यक्ष प्रकाश पामेचा की अनुपस्थिति में अध्यक्ष प्रवीण डांगी ने वर्ष भर में हुए आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया। तत्पश्चात अध्यक्ष डांगी ने अपनी कार्यकारिणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी डॉक्टर सुन्दर लाल ईंटोदीया ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की।जिसमे उपाध्यक्ष सुभाष हिंगड ने निर्मल ओस्तवाल को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ने समर्थन किया ओर उन्हें वर्ष 2019-20 के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ओस्तवाल ने मंत्री के रूप में चिराग ईंटोदीया के नाम की घोषणा की फीर चिराग ईंटोदीया को मंत्री बनाया गया।पवन ओस्तवाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बाबुलाल बाफना, अशोक बोहरा, मुकेश डांगी, पदम् हिरण, राकेश मुथा, नरेंद्र हिरण एवं प्रमोद धिंग भी उपस्थित थे।