मुम्बई : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तीन दिवसीय लाइफ कोच ट्रेनिंग कोर्स का आयोजन तेरापंथ भवन कांदीवली में राष्ट्रीय अध्यक्षा कुमुद कच्छारा एवं महामंत्री नीलम सेठिया के नेतृत्व में शुरू हुआ। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कुमुद कच्छारा ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय यहां आई सभी महिलाओं को जाता है जिनके हौसले की वजह से यह सफल रहा हैं। क्योंकि जो चलते है मंजिल उन्हें ही मिलती हैं।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की महामंत्री नीलम सेठिया ने कहा कि किसी चीज पर फोकस करो फिर उसे फॉलो करो तभी लोग आप को फॉलो करेंगे। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी ने कहा कि मैं हमारी टीम शौभाग्यशाली है कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हो रहा हैं।
अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, अभातेयुप राष्ट्रीय महामंत्री संदीप कोठारी, मुंबई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ आदि ने अपने भाव रखें।प्रेमलता सिसोदिया ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए अपने भावों को व्यक्त किया। मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बडाला ने कार्यक्रम की रूप रेखा सभी के सम्मुख रखा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिलीप सरावगी ने महिलाओं को मोटिवेट किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मंगलाचरण गीतिका का संगान अंधेरी महिला मंडल की महिलाओं ने किया। इस अवसर पर ट्रस्टी प्रकाश देवी तातेड़, सुमन बच्छावत, तरुणा बोहरा, प्रभा दुग्गड़, उषा जैन, मुंबई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोहरा, मंत्री विजय पटवारी, नरेश चपलोत, दिनेश सिंघवी, विनोद डागलिया, आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंच का कुशलतापूर्वक संचालन रचना हिरण ने किया।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल का एलसिटीसी शिविर का आयोजन कांदीवली में
Leave a comment
Leave a comment