नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार गुरुवार को दूसरी बार शपथ लेगी। इससे पहले वे सुबह करीब सात बजे राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गाधी को श्रद्धांजलि दी। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ भी पहुंचे हैं। समाराेह में नेपाल, भूटान, मॉरिशस के प्रधानमंत्री, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार के राष्ट्रपति, थाईलैंड, किर्गिस्तान के प्रमुख शामिल होंगे। पिछली बार सार्क देशों के प्रमुख शामिल हुए थे, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था। इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री काे नहीं बुलाया गया है।
सूत्राें के मुताबिक इस बार 65 मंत्री हो सकते हैं। इनमें 20 नए चेहरे संभव हैं। 2014 में 45 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। हालांकि बाद में कुल मंत्रियों की संख्या 76 हो गई थी। समारोह में शामिल होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियाें काे न्योता दिया गया है। पर प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने समारोह में आने से मना कर दिया है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह ने न्याेता स्वीकार कर लिया है। समारोह में करीब 8 हजार मेहमान शामिल होंगे।
शाह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे तो पूरी संभावना है कि वे वित्त मंत्री बनेंगे
अमित शाह 24 जनवरी 2016 को भाजपा के दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए थे। 23 जनवरी 2019 को उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। चुनाव तक के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है। भाजपा में किसी को दो बार से अधिक अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है। इसलिए कयास है कि शाह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। चूंकि भाजपा सरकार दूसरी पारी में विकास के एजेंडे पर फोकस करना चाहती है, इसलिए सूत्रों का मानना है कि वित्त मंत्रालय ऐसे व्यक्ति को मिलेगा जो विकास का एजेंडा चला सके। इसके लिए सबसे विश्वस्त और मजबूत नेता की जरूरत है। इसलिए भी पूरी संभावना है कि शाह वित्तमंत्री बनाए जाएंगे।
पुरानी टीम के 5 नाम लगभग तय
गृह मंत्रालय के लिए राजनाथ सिंह का नाम तय माना जा रहा है। उधर, विदेश और रक्षा मंत्रालय के लिए नितिन गडकरी व निर्मला सीतारमण के नाम की चर्चा है। उधर, रेल मंत्रालय के लिए पीयूष गोयल की दावेदारी मजबूत है। स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा जा सकता है।
मोदी ने गांधीजी और अटलजी को दी श्रद्धांजलि दी; आज पीएम पद की शपथ लेंगे
Leave a comment
Leave a comment