वाराणसी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले से भी ज्यादा मार्जिन से वाराणसी संसदीय सीट जीत ली है। जीत की घोषणा होते ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर काशी वालों का आभार जताया। मोदी ने 4 लाख 79 हजार 505 मतों के अंतर से इस बार वाराणसी सीट जीती है। पिछली बार यह अंतर चार लाख वोटों से भी कम था। मोदी ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 3 लाख 85 हजार 334 मतों से हराया था।
पीएम मोदी को लेकर काशी में विश्वास भी बढ़ा है। यही कारण है कि पीएम मोदी ने बड़े अंतर से ही नहीं पिछली बार से ज्यादा मत भी हासिल किये हैं। पिछली बार की तुलना में मोदी ने करीब डेढ़ लाख ज्यादा वोट हासिल किये। इस बार मोदी को 674664 वोट हासिल किये। जबकि पिछली बार 5 लाख 81 हजार 22 वोट मिले थे।
जीत की घोषणा होते ही पीएम मोदी ने काशी का आभार जताया। मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि इस महान भूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोकसभा में एक बार फिर काशी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। काशी के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, इसके लिए उन सबका आभार।
वाराणसी में दूसरे नंबर पर सपा की शालिनी यादव रहीं। उन्हें 1 लाख 95 हजार 159 वोट मिले। कांग्रेस के अजय राय को तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। उन्हें 1 लाख 52 हजार 548 वोट मिले।
पूर्वांचल के अन्य सीटों की स्थिति
आज़मगढ़ लोकसभा सीट से सपा आगे
सपा अखिलेश 332018
भाजपा निरहुआ 194955
मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल (एस) 230509 मतों से विजयी
अपना दल अनुप्रिया पटेल 588332
सपा रामचरित्र निषाद 357823
कांग्रेस ललितेशपति 91145
राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से अपना दल आगे
अपना दल पकौड़ी लाल 447691
सपा भाईलाल कोल 393304
बलिया लोकसभा सीट से भाजपा आगे
भाजपा वीरेंद्र सिंह : 362773
सपा सनातन पांडेय : 339780
सलेमपुर लोकसभा सीट से भाजपा आगे
भाजपा रवींद्र कुशवाहा 280375
बसपा आरएस कुशवाहा 206732
गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा आगे
बसपा अफजाल अंसारी 327573
भाजपा मनोज सिन्हा 258146
घोसी लोकसभा सीट से बसपा आगे
बसपा अतुल राय 473918
भाजपा हरिनारायन राजभर 378967
लालगंज लोकसभा सीट से बसपा आगे
बसपा संगीता 353129
बीजेपी नीलम 242978
कांग्रेस पंकज सोनकर 11921
जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा आगे
बसपा श्याम सिंह यादव 271518
भाजपा केपी सिंह 219087
कांग्रेस देवव्रत मिश्र 11537
मछलीशहर लोकसभा सीट से बसपा आगे
बसपा टीराम …325564
भाजपा बीपी सरोज..311827
भदोही लोकसभा सीट से भाजपा आगे
भाजपा रमेंश बिंद 413708
बसपा रंगनाथ मिश्र 386291
कांग्रेस के रमाकांत 21168
चंदौली लोकसभा सीट से भाजपा आगे
भाजपा डा. महेन्दनाथ पांडेय 492996
सपा संजय चौहान 480777