डोम्बिवली। स्थानीय तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी से अणिमाश्रीजी साध्वीश्री मंगलप्रज्ञाजी एवं साध्वी वृंद के पावन सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल डोबिंवली द्वारा आयोजित डिजिटल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुभशुरुआत महामंत्रोच्चार के द्वारा हुई। मंगलाचरण महिलामंडल की बहनों ने प्रेरणागीत से किया।
तत्पश्चात महिला मंडल संयोजिका सरोज सिंघवी ने सभी का स्वागत किया। डिजीटल प्रशिक्षण देने आए श्री समकितजी पारिख (MBA IT जैन तेरापंथ न्यूज़ के सहसंपादकजी) ने बहुत ही सीधे सरल शब्दों मे आज के दौर में स्मार्ट फ़ोन किस तरह हमें उपयोग मे लेना चाहिये। उसके बारे में बताया साथ ही नए नए एप जो हमारे दैनिकचर्या में महत्वपूर्ण है उसकी जानकारी दी। मोबाइल से विभिन्न app कैसे download करे।Online shopping ,ola uber कैसे बुक करें।Email उपयोग,GPS, Paytm, ऑनलाइन बुकिंग कैसे आदि की विस्तृत जानकारी दी।
बहनो की बहुत सी जिज्ञासाओं का समाधान दिया।
प्रबुद्ध साध्वीश्री अणिमाश्री जी ने पावन उद्बबोधन देते हुए कहा आज के वैज्ञानिक युग में महिलाओं को क्रियाशील बनना चाहिये। आज आप सभी ने समय का सदुपयोग करके आज की कार्यशाला में सहभागी बनकर बहुत कुछ सीख कर जाएँगे।यदि आपने आज का सिखाये हुए का सदुपयोग नही किया तो आज का सदुपयोग भी दुरुपयोग में बदल जाएगा। हमेशा जागरुक सर्तक रह कर हर कार्य को सही समय पर करो।
श्रीसमकितजी पारिख को सम्मान चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
कुशल संचालन सहसंयोजिका पिंकीपरमार व आभार ज्ञापन संयोजिका सरोज सिघंवी ने किया। पुर्व संयोजिकाओ कार्यकारिणी बहनों की गरिमामयी उपस्थिती रही। साध्वीश्रीजी के प्रति अनंत अनंत कृतज्ञता व मंगलपाठ के साथ कार्यशाला संपन्न हुई।
डोम्बिवली में नारी डिजीटल कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment