मलाड़ (मुंबई)। अणुव्रत महासमिति के निर्देशन में अणुव्रत समिति मुंबई के अंतर्गत चुनाव शुद्धिकरण के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवस्था पर पेंपलेट वितरण का आयोजन स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के बीच मलाड में किया गया।
महासमिति आंचलिक प्रभारी हेमलता सोनी ने अणुव्रत आचार संहिता एवं चुनाव शुद्धि अभियान के बारे में बताया तथा आचार्य तुलसी ने संप्रदाय विशेष का नेतृत्व करते हुए सांप्रदायिक धर्म के रूप में अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया,और उनकी यशस्वी परंपरा के संवाहक आचार्य महाश्रमण सद्भावना नैतिकता और नशा मुक्ति के त्रिआयामी उद्देश्य के प्रचार हेतु दिल्ली से कन्याकुमारी की अहिंसा यात्रा पूर्ण कर उत्तर भारत की ओर यात्रायित है।
तेरापंथ युवक परिषद पूर्व अध्यक्ष मलाड के प्रवीण बाफना ने अणुव्रत की चुनाव संबंधी आचार संहिता के बारे में बताया स्वयंसेवक संघ के डॉक्टर अशोक शर्मा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी की भागीदारी होनी चाहिए।
यह लोकतंत्र का पर्व है यह हिंसा मुक्त होना चाहिए संघ के विष्णु जी गुप्ता ने चुनाव के शुद्धिकरण के लिए इस अभियान को बहुत ही आवश्यक बताया तथा इसकी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच होनी चाहिए इस कार्यक्रम के अंतर्गत बहुत सी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया मिलिंद दातार ललित सोनी पंकज जैन रवि मकवाना प्रोफेसर भावेश खारवा विवेक सक्सेना गिरीश पुरोहित विनोद सिंह सुजित्रो लाटा कमलेश दुबे राम यादव गजेंद्र पिल्ले बृशभाव कनोडिया अशोक वागचावरे ललित मित्तल मनोज गुप्ता विनोद मिस्त्री दिनेश गुप्ता नीरज विश्वकर्मा प्रहलाद राठौड़ राजू महिला मंडल से उषा जी बाफना के साथ ही कई गणमान्य लोगों की सराहनीय उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
मालाड में अणुव्रत चुनाव शुद्धि का सफल आयोजन
Leave a comment
Leave a comment