नई दिल्ली: श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद भारत ने अपनी समुद्री सीमा की सुरक्षा बढ़ा दी है। भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में निगरानी के लिए ज्यादा संख्या में जहाज और विमान लगा दिए हैं। तटरक्षक बल के अनुसार समुद्री रास्ते से भारत में घुसपैठ करने और यहां कोई वारदात अंजाम देने की आशंका को खत्म करने के लिए ऐसा किया गया है।
तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि तुतिकोरीन, मंडपम और करईकल में मौजूद सभी जहाजों को निगरानी के कार्य में लगा दिया गया है। वैसे खुफिया सूचना के आधार पर तटरक्षक बल पहले से ही सतर्क है लेकिन रविवार को श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि 2008 में समुद्री मार्ग से ही मुंबई पहुंचकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने पांच सितारा होटलों और रेलवे स्टेशन पर हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों में कई विदेशियों समेत 166 लोग मारे गए थे।
श्रीलंका में धमाकों के बाद भारत में समुद्री सतर्कता बढ़ी, सीमा की सुरक्षा में जुटे कई जहाज
Leave a comment
Leave a comment