मुंबई। लोकसभा चुनावों के दो चरण होते होते बाकी चरणों के चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। मुंबई में कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना के अलावा बहुजन समाज पार्टी भी पूरी ताकत से चुनाव लड़ रही है। बसपा की ओर से दक्षिण मुंबई से उम्मीदवार बनाए गए सुरेश गौतम ने बताया कि उन्हें लोगों का अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है। एससी/एसटी/ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज पूरी ताकत से साथ लगा हुआ है। वे सभी क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और बसपा मुखिया मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट देने की अपील कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बसपा यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र सहित देश के कई हिस्सों में चुनाव लड़ रही। बसपा का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन है। मुंबई में लोकसभा की 6 सीटें हैं, जिनमें से एक सीट पर समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ रही है तथा 5 सीटों पर बसपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है। समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर पश्चिम सीट पर उत्तर प्रदेश के विधायक सुभाष पासी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी जीत की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
दक्षिण मुंबई वह सीट है जो मुंबई का दिल यानि कहा जाता है। यही वह क्षेत्र है जहां से अंबानी से लेकर तमाम छोटे बड़े लोग वोट डालते हैं। इस क्षेत्र में एससी/एसटी/ओबीसी और अल्पसंख्यकों की भी अच्छी जनसंख्या है और बदलते हुए राजनीतिक परिवेश को देखें तो सभी अपनों के पास जा रहे हैं और वोट की अपील कर रहे हैं। सुरेश गौतम भी क्षेत्र में काफी मेहनत कर रहे हैं, रोड शो, मुलाकातें, तमाम मंडल के लोगों से मिलना, बुद्धविहार, मंदिर, मस्जिद हर जगह लोगों से बात करके उनसे समर्थन मांग रहे हैं, जिसका उन्हें बेहद सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। यहां सुरेश गौतम का मुकाबला कांग्रेस के मुंबई अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा तथा शिवसेना के वर्तमान सांसद अरविंद सावंत से है।
मुंबई में बसपा के प्रचार ने भी पकड़ा जोर, सुरेश गौतम को अच्छा जन समर्थन
Leave a comment
Leave a comment