मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पश्चिम मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर बुधवार को मछुआरों से वोट मांगने बोरीवली पहुंचीं। यहां वे मछुआरों के साथ मछली काटती और उन्हें बेचते दिखीं। इससे पहले उर्मिला चुनाव प्रचार के दौरान कांदिवली में क्रिकेट खेलती नजर आईं थीं।
उर्मिला गुड़ी पड़वा पर्व पर गजरा और ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं थी। वे मंजीरा बजाते मुंबई की सड़कों पर खूब नाचीं। उन्होंने इस मौके पर ढोल भी बजाया था।