हम सभी सीटें जीतने के लिए लड़ रहे हैं- विद्यागर
मुंबई। बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी गठबंधन के सभी उम्मीदवारों ने 9 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुंबई में इस बार सपा-बसपा गठबंधन है तथा यहां लोकसभा की कुल 6 सीटें हैं। इनमें से एक सीट पर समाजवादी पार्टी 1 सीट तथा बाकी 5 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। नामांकन के बाद मुंबई बसपा कार्यालय में संवाददाता से बातचीत करते हुए मुंबई बसपा अध्यक्ष सुरेश विद्यागर ने कहा कि हम यहां सभी सीटें जीतने के लिए लड़ रहे हैं, बाकी मतदाताओं की मर्जी पर निर्भर करता है कि वह किसे जिताता है।
जानकारी के अनुसार, नामांकन की जानकारी देते हुए श्री विद्यागर ने बताया कि सपा-बसपा ने एक दूसरी सहमति व सहयोग से मुंबई में उम्मीदवार उतारे हैं तथा यहां समाजवादी पार्टी 1 सीट पर लड़़ रही है जबकि बसपा ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जिनमें दक्षिण मुंबई से सुरेश गौतम (बसपा), दक्षिण मध्य मुंबई से शकील शेख (बसपा), उत्तर मुंबई से मनोज सिंह (बसपा), उत्तर पूर्व मुंबई से संजय सिंह (बसपा), उत्तर मध्य मुंबई से इमरान खान (बसपा) एवं उत्तर पश्चिम मुंबई सुभाष पासी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पासी उत्तर प्रदेश में सपा विधायक भी हैं।
मुंबई में सपा-बसपा के सभी प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Leave a comment
Leave a comment