नई दिल्ली: फाइटर पायलट एयर मार्शल एनएस ढिल्लों सामरिक बल कमान प्रमुख नियुक्त हुए हैं। वह देश के सामरिक परमाणु शस्त्रागारों की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि सामरिक बल कमान का काम देश के परमाणु शस्त्रागार देखना होता है।
अमृतसर में जन्मे और पले बढ़े नवकरनजीत सिंह ढिल्लों जून 2016 में एयर वाइस मार्शल से एयर मार्शल के तौर पर पदोन्नत हुए थे। एयर मार्शल का पद एयर चीफ मार्शल से नीचे का होता है। एयर चीफ मार्शल पद पर नियुक्त अधिकारी ही वायु सेना प्रमुख कहलाता है। ढिल्लों का जन्म 1961 में हुआ था। वह सेंट फ्रांसिस स्कूल और खालसा कॉलेज अमृतसर के छात्र रहे हैं।
ढिल्लों पुणे के खडकवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के स्नातक भी रहे हैं। वह साल 1981 में वायु सेना में फाइटर पायलट के तौर पर नियुक्त हुए थे। उन्हें साल 2014 में अति विशिष्ठ सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। उनके नाम कुल 3,700 उड़ान घंटे दर्ज हैं। इनमें से 3,100 घंटे उन्होंने मिग-21 का संचालन किया है।
एयर मार्शल ढिल्लों ने सामरिक एवं एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट कोर्स में फाइटर स्ट्राइक लीडर के तौर पर टॉप भी किया है। वह मिग-21 स्क्वाड्रन को कमांड कर चुके हैं। वह कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान का हिस्सा रहे हैं।
फाइटर पायलट एयर मार्शल एनएस ढिल्लों सामरिक बल कमान के प्रमुख नियुक्त
Leave a comment
Leave a comment