मुंबई:अमिताभबच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म बदला धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है। महज 24 करोड़ में बनी ये फिल्म अब तक 40 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छोटी शुरुआत की थी। लेकिन फिल्म की कहानी और इसका हटकर ट्रीटमेंट लोगों को बहुत पसंद आया। जिसकी बदौलत ये फिल्म ऑडियंस और क्रिटिक्स की फेवरेट बन गई। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा हुआ है।
जानें डे बाय डे फिल्म का कलेक्शन…
अमिताभ और तापसी की फिल्म ने शुक्रवार 8 मार्च को 5.04 करोड़ की ओपनिंग की। इसके बाद शनिवार को बदला ने 8.55 करोड़ की कमाई की। रविवार को बदला के कलेक्शन में इजाफा देखा गया, फिल्म ने 9.61 करोड़ की कमाई की। सोमवार को 3.75 करोड़, मंगलवार को यानी पांचवे दिन 3.85 करोड़ और बुधवार को 3.55 करोड़ कमाते हुए फिल्म ने सभी को चौका दिया। फिल्म अब तक 40.53 करोड़ की कमाई कर चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
100 करोड़ से इतनी दूर है ‘लुका-छिपी’…
बात करे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर फिल्म लुका-छिपी की तो ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। बदला और कैप्टन मार्वल की रिलीज के बाद फिल्म की रफ्तार स्लो जरूर हुई। लेकिन लोग अब भी इसे देखना पसंद कर रहे हैं। बात करे फिल्म के कलेक्शन की तो लुका-छिपी अब तक करीब 73.44 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी। हालांकि, इस फिल्म के साथ रिलीज हुई सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म सोनचिड़ैया बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।
धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है ‘बदला’
Leave a comment
Leave a comment