नई दिल्ली:भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के इस दावे को मंगलवार को खारिज कर दिया कि उसने एक भारतीय पनडुब्बी के अपने जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश नाकाम कर दी थी। नौसेना ने इसे पाकिस्तान का दुष्प्रचार करार दिया है।
भारतीय नौसेना ने कहा, हमने पाकिस्तान को दुष्प्रचार करते और झूठी सूचना फैलाते देखा है। भारतीय नौसेना इस तरह के दुष्प्रचार को संज्ञान में नहीं लेगी। हमारी तैनाती अडिग है। नौसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की हिफाजत की जरूरत के मुताबिक तैनात रहेगी। पुलवामा आतंकी हमले के बाद परमाणु हथियार संपन्न दोनों देशों के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद पाकिस्तान नौसेना ने यह दावा किया है।
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान लगातार झूठा प्रचार कर रहा है कि भारत अभी भी उसपर हमला करने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने कुप्रचार के लिए इस्तेमाल किए गए 18 नवंबर 2016 के पुराने वीडियो का कैप्शन बदलकर फिर से हथकंडा बनाने का प्रयास किया है।
पाक का दावा
पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार को दावा किया कि उसने अपने देश के जलक्षेत्र में घुसने की एक भारतीय पनडुब्बी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तान की नौसेना ने एक फुटेज भी साझा की जिसे उसने असली बताया। चित्र में दिखाया गया है कि फुटेज चार मार्च को रात आठ बजकर 35 मिनट पर बनाई गई। पाकिस्तान के प्रवक्ता ने कहा, हमारी शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया।
नौसेना ने कहा- भारतीय पनडुब्बी पर पाकिस्तान का दावा दुष्प्रचार
Leave a comment
Leave a comment