मुंबई। यहां के मझगांव स्थित जीजामाता उद्यान में इन दिनों फूलों की प्रदर्शनी चल रही है। इस प्रदर्शनी का आयोजन बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा किया गया है। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
बृहन्मुम्बई महानगर पालिका के अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह परदेसी की तरफ से यह आयोजन किया गया है जबकि इस प्रदर्शनी का उदघाटन महापौर विश्वनाथ महदेश्वर और बृहन्मुम्बई महानगर पालिका कमिशनर अजोय मेहता ने किया। जानेमाने फिल्म अभिनेता सयाजी शिंदे ख़ास तौर से इस प्रदर्शनी को देखने आये। बृहन्मुम्बई महानगर पालिका का गार्डन डिपार्टमेंट की तरफ से हर साल फूलों की प्रदर्शनी किया जाता है।
जीजामाता उद्यान में फूलों की प्रदर्शनी, सयाजी शिंदे भी पहुंचे
Leave a comment
Leave a comment