असतौली: उत्तर प्रदेश प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के असतौली गांव में रविवार रात नाबालिग बेटे (Minor Son) ने पिता की दूध की केन के डिब्बे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पिता के पीटने से नाराज था। इसी बात को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया। छह महीने बाद आरोपी का पिता अपने घर आया था। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
असतौली गांव में विजय उर्फ चंदी बेटे विकास के साथ रहता था। बेटा दूध का काम करता था और गांव के इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है। रविवार रात विजय घर के बाहर आया तभी बेटे ने उस पर दूध की केन का ढक्कन उतार कर कई बार सिर और मुंह पर हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही विजय की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।
शराब का आदी था विजय :आरोपी विकास घर में अकेला रहता था। उसका पिता विजय शराब पीने का आदी था। शराब की लत के चलते ही उसकी पत्नी बेटी और एक बेटा अपनी रिश्तेदारी में तिगांव हरियाणा में रह रहे थे।
पिटाई का बदला लेने के लिए की बाप की हत्या : पुलिस के अनुसार, आरोपी बेटे का कहना है कि 6 महीने पहले उसके पिता ने उसकी पिटाई की थी। पिटाई से वह नाराज था। अपनी पिटाई का बदला लेने के लिए ही उसने अपने बाप की हत्या की है।