मुंबई। तेरापंथ मुंबई महिला मंडल के तत्वावधान में कांदिवली महिला मंडल द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ अवेर्नेस के अंतर्गत डायबिटीज़ चेकअप का कार्यक्रम सावित्रीबाई फुले उधान लोखंडवाला कांदिवली पूर्व में रखा गया। सर्व प्रथम नमस्कार महामन्त्र उसके बाद कांदिवली महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण प्रेरणागीत की प्रस्तुति हुई। स्वागत भाषण कांदिवली संयोजिका सुशीला मादरेचा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति कांग्रेस महिला अध्यक्षा डॉ अजंता यादव , मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला की रही।
मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा जयश्री बड़ाला ने बहनो को मोटिवेट करते हुए कहा कि सभी बहने समय पर अपनी शारिरिक जांच करवाती रहे। और जल्द ही बीमारियों को दूर करना होगा। पूरे फ़रवरी महीने की कार्यशालाओं में अपनी जागरूकता दिखाये। डॉ भारती गड़ा ने डायबिटीज की बीमारी में पर हम किस तरह से कंट्रोल कर सकते है। एवं उसके लक्षण आदि के बारे में समझाया।
इस अवसर पर मुंबई महिला मंडल सह मंत्री गीतांजलि बोथरा, मुंबई कन्यामण्डल सह प्रभारी प्रीति बोथरा, सह संयोजिका संगीता कुमठ, सह संयोजिका दर्शना बोहरा, तारा धाकड़, कन्ता बच्छावत, सुमन सिंघवी, वंदना मुणोत, किरण डागलिया, निर्मला कोठारी, सुमन कोठारी, प्रतिमा पिंचा, प्रेमलता जी बाफना निकिता नौलखा कैलाश देवी कोठारी मंजू जी पामेचा कांदिवली तेयुप अध्यक्ष विनोद जी डागलिया आदि उपस्थित थे।
तेरापंथ महिला मंडल ने आयोजित की डायबिटीज चेकअप कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment