रायबरेली:कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रायबरेली में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम अखिलेश और मायावती का सम्मान करते हैं। लेकिन कांग्रेस को खुद की जगह बनानी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई निदेशक को रात डेढ़ बजे हटाया गया। उनके दफ्तर को सील कर दिया गया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बहाल कर दिया।