नई दिल्ली:भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और सुपरस्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री का एक गोल काफी दिनों से चर्चा में है। थाईलैंड के खिलाफ भारत की 4-1 से जीत में छेत्री का दूसरा गोल एशिया कप के ग्रुप राउंड में दस बेस्ट गोल्स में से एक नामित किया गया है।
छेत्री ने दाहिने ओर से उदांता सिंह से मिले पास पर 46वें मिनट में शानदार गोल किया था। उनके इस गोल को ग्रुप राउंड के दस बेस्ट गोल्स में नामित किया गया है। फुटबॉल फैन्स को एशियाई फुटबॉल परिसंघ की वेबसाइट पर जाकर बेस्ट गोल के लिए वोट करने को कहा गया है। अगर आप ने ये गोल नहीं देखा, तो यहां देखें…
https://twitter.com/Dostoyevesque/status/1081926236211896320?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1081926236211896320&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-afc-asian-cup-2019-sunil-chhetri-s-goal-against-thailand-nominated-one-of-10-best-goals-in-group-stage-2368387.html
छेत्री का 105 मैचों में भारत के लिए ये 67वां गोल था। वो मौजूदा फुटबॉलरों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद दुनिया के दूसरे फुटबॉलर बन गए। उन्होंने लियोनेल मेस्सी (128 मैचों में 65 गोल) को पीछे छोड़ दिया। रोनाल्डो के 154 मैचों में 85 गोल हैं।