भुसावल। भुसावल तेरापंथ भवन में आज सुबह विशेष हलचल थी| सभी श्रद्धालुओंके मन में साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं साध्वीवृन्द से स्त्रोत्रपाठ एवं वृहद मंगलपाठ सुनने की विशेष अभिलाषा थी | साध्वीश्री ने नववर्ष पर विशेष सम्बोधन देते हुए कहा – आज का दिन संकल्पो को संजोने का दिन है | जो व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंचना चाहता है उसके लिए सिच का सकारात्मक होना पहली अपेक्षा है | इस सन्दर्भ में उपस्थित हर श्रद्धालु यह संकल्प स्वीकार करे की ” मैं अपने आपको सदैव सकारात्मक रखूँगा ” इसे नौ बार दोहराए | कदाचित असफल हो तब भी निराशा की जड़े न ज़माने दे | सुद्ध संकल्प सफलता की आधार शिला है |
प्रबुद्ध साध्वी योगक्षेम प्रभाजी ने अपने संयोजकीय वक्त्यव्य में कहा – हर नवांगतुक का स्वागत होता है | आज सब नव वर्ष स्वागत कर रागे गौ | पर केवल स्वागत से हमारे करणीय की इतिश्री नहीं होती है | हम अपने आपको ऊर्जावान बनाये तथा इसके लिए प्रतिदिन कुछ समय का नियोजन स्त्रोत्र एवं मंत्रपाठ के लिए करे |
इस अवसर पर साध्वीवृन्द ने समवेत रूप से भावपूर्ण गीत का संगान किया | स्थानीय सभा के कर्मठ मंत्री रविंद्र निमाणी ने कहा – साध्वीश्री जी ने हमारे पर जो कृपा बरसै है उससे बच्चे, किशोर, कन्याये, युवक-युवतिया सभी में नया उत्साह जग उठा है | साध्वीश्रीजी का यह प्रवास सचमुच हमारे लिए शक्ति संचरण की तरह है | खानदेश तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अनिलजी सांखला ने अपने भावो की अभिव्यक्ति दी | महासभा के प्रभारी ऋषभ गेलड़ा (शहादा), दिनेश सूर्या (धुलिया), माणकचंदजी बैद (जलगांव) ने संक्षिप्त प्रस्तुति दी |
संगायक नवीन बोहरा (चेन्नई) , भूषन कांकरिया (साक्री) ने प्रासंगिक गीतों की प्रस्तुति दी | जलगाव ज्ञानशाला के विद्यार्थीओ की आकर्षक प्रस्तुति ने सबको भाव विभोर कर दिया | कार्यक्रम का शुभारम्भ स्थानीय महिला मंडल के मंगल संगान से हुआ |
आज के कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी गान्धारे एवं रजनी सावकारे, नानकरामजी तनेजा विशेषरूप से उपस्थित रहे| भुसावल के श्रध्हलु भाई- बहनो के अतिरिक्त जलगाव , पहर, न्यायडोंगरी, सिलोड, धुलिया, चालीसगाओं, जामनेर, साक्री, कुरहा और वरणगांव अदि अनेक क्षेत्रो से भाई बहनो की उल्लेखनीय उपस्थित रही | अनेक स्थानकवासी भाई बहन भी आज के कार्यक्रम शिरकत की |