मुंबई। मुम्बई में प्रवासित देवगढ़ वासियो का देवगढ़ मित्र मंडल मुंबई का त्री दिवसिय स्नहे सम्मेलन आज रणकपुर जैन मंदिर दर्शन के साथ सम्पन हुआ। और सभी प्रवासी मुम्बई को प्रस्थान किया। हर वर्ष मुम्बई में होने वाले सम्मेलन को इस बार देवगढ़ में आयोजित किया गया था। इस तीन दिवस् में सिरियारी, करणी माता,तलाव,छतरिया बावजी,कुल देवी, आंजनेस्वर महादेव,सैंड माता जी,सहित विभिन धार्मिक स्थलों पर भ्रमण किया।
इसके बाद सूरज दरवाज़ा से मारू दरवाज़ा तक रैल्ली के रूप में बैंड बाजे के साथ दौरा किया जिससे नयी पीढ़ी ने अपने पैतृक गांव के बाजार का अवलोकन किया। देवगढ़ स्तिथ हायर सेकंडरी स्कूल का भी दौरा किया गया जहाँ सभी प्रवासियों ने शिक्षा ग्रहण की थी। स्कूल व्यवस्था समित्ति द्वारा सभी पुराने छात्रों का स्वागत किया गया। अनेक प्रवासियों ने अपनी स्कूल के नवीनीकरण के लिए सहयोग देने की घोषणा की। इन तीन दिनों में मेवाड़ भवन में स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया जहाँ रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
मंडल के मुख्य संयोजक अशोक मेहता ने सम्मेलन में सहयोगी बने सभी सहयोगियों एवं प्रथम बार गाँव की धरा पर हुए इस ऐतिहासिक सम्मेलन के सफल होने पर सबके प्रति आभार व्यक्त किया। दिनेश मेहता के अनुसार सभी प्रवासी अपनी मातृ भूमि पर आकर आनंदित महसूस कर रहे थे। विकास आच्छा ने कहा की इतनी सर्दी के बावजूद भी स्थानीय नागरिकों ने भी सभी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। एवं मित्र मंडल के मुख्य संयोजक अशोक मेहता के नेतृत्व में 50,60 वर्ष में पहली बार इतने भव्य स्तर पर ऐसा कार्यक्रम हुआ। ताकि सभी प्रवासित भाई अपने परिवार सहित अपनी माटी से एवं अपने गांव वालों से रूबरू हो सके एवं बच्चे अपने गाँव से परिचित हो सके। देवगढ़ मित्र मंडल के इस सम्मेलन को सफल बनाने में अशोक मेहता, दिनेश हिरण, विनोद डागा, दिनेश मेहता, गजेंद्र मेहता, गौतम डागा, पवन देसरला, विकास आच्छा, प्रकाश डागा, सुनील मेहता, अनुज मेहता, राजेन्द्र मेहता, भूपेंद्र मेहता, भीकम चंद छाजेड, राजेश मेहता., विनोद जयेश डागा, डालचंद डागा, अरविंद सखलेचा, अशोक आच्छा, लक्ष्मी लाल हिरण, प्रेम पोरवाड़, बाबुलाल छाजेड, पुखराज आच्छा, बाबूलाल मेहता, प्रकाश आच्छा, महेश छाजेड़, गोपाल शर्मा, रजनीश मेहता, मनोहर डागा, अशोक मानक मेहता, राजेन्द्र डागा, प्रशांत आच्छा, सुनील सुखलेचा,प्रेम पोरवाड़, रोहित मेहता, निखिल मेहता, आज़ाद देरसरिया, शांति लाल छाजेड़, निर्मल मेहता, मुकेश डागा, सुरेश माहेष्वरी हेमंत मेहता,संदीप मेहता का सहयोग एवं श्रम नियोजित हुआ।
देवगढ़ में मुंबई मित्र मंडल का त्रि दिवसीय स्नेह सम्मेलन सम्पन
Leave a comment
Leave a comment