मुंबई। तेरापंथ सभा मुम्बई द्वारा आयोजित तेरापंथ भवन घाटकोपर में उपासक कार्यशाला का शुभारंभ सामुहिक नमस्कार महामन्त्र से किया गया।
उपासक प्रकोष्ठ मुम्बई के संयोजक सोहन कोठारी वाशी ने इसकी विकास यात्रा एवम आज की कार्यशाला के संदर्भ में भूमिका प्रस्तुत की। तेरापंथ सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने उपासको की संख्या वृद्धि के संदर्भ में अपने विचार रखे।
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमति कुमुद कच्छारा ने उपासीका बनने को अपना सौभाग्य माना।तेरापंथी सभा के मंत्री विजय पटवारी ने सभी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं प्रकट की। सभा के उपाध्यक्ष संपत चोरडिया, सुरेश राठौड़ भी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण उपासक सुधांशू चंडालिया ने दिया।
जैन परम्परा,मोक्ष मार्ग, आत्मवाद, लोकवाद,कर्मवाद, दान दया आदि विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।
कार्यशाला में गौतम भन्साली, पुखराज बाफना, जितेंद्र भाभेरा, शांतिलाल संचेती, हस्तीमल डाँगी, प्रकाश जैन, डॉ सूंदर लाल इटोदिया, विकास खिवेसरा,
रचना हिरण, चंद्रा पटवारी, रेखा धाकड़, चंद्रा वडाला, भावना सांखला, लीला सालेचा, सुशीला बड़ाला, चतरदेवी सिंघवी, भारती सेठिया, सीमा कोठारी, मीना बाफना ने विचार व्यक्त किये।
घाटकोपर में उपासक कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment