नवी मुंबई: वाशी सभा भवन में वाशी किशोर मंडल द्वारा किशोर कार्निवल डे का आयोजन केंद्रीय किशोर मंडल प्रभारी अर्पित नाहर के नेतृत्व में रखा गया। तेयुप अध्यक्ष रंजीत खाटेड ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वाशी किशोर मंडल द्वारा आयोजित कार्निवल किशोरों के लिए एक सुनहरा मौका है। किशोर मंडल प्रभारी हरीश गादिया ने अपने भावों को रखा। सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने कहा कि संघ का भविष्य है किशोर मंडल इनमे आपार छमताये है। अभातेयुप महामंत्री संदीप कोठारी ने कहा कि किशोर मंडल हमेशा से ही उत्साहित होता है बस जरूरत होती है उन्हें मौके प्रदान करने का। यही वजह है कि अभातेयुप के सभी पदाधिकारियों का लक्ष्य है कि किशोरों की ऊर्जा का सही दिशा प्रदान करें। मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा जय श्री बडाला ने भी अपने भावों को रखते हुए किशोरों को मोटिवेट किया। किशोर मंडल राष्ट्रीय प्रभारी अर्पित नाहर ने किशोर मंडल से जुड़ी योजनाओ और जानकारीयों को साझा किया।
मंगलाचरण गीतिका का संगान महिला मंडल वाशी ने संगान किया। विजय गीत का संगान तेयुप टीम द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़ ने किया। किशोर मंडल के आचार सहिंता का वाचन अभातेयुप महामंत्री संदीप कोठारी ने किया। जैन संस्कार विधि से इस आयोजन के दौरान 336 किशोरों के जन्म दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर मुम्बई सभा मंत्री विजय पटवारी, महासभा से तनसुख चोरडिय़ा, महावीर कोठारी, सिरियारी संस्थान कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी, टीपीएफ मुम्बई अध्यक्ष दीपक डागलिया, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन मंत्री कमलेश बोहरा, महेश बाफना, गौतम डांगी, भूपेश कोठारी, दीपक समदरिया, अनिल सिंघवी, मुंबई महिला मंडल मंत्री श्वेता सुराणा, राजेश कोठारी, नरेश सोनी, सुरेश बाफना, सुनील इनटोदिया, निर्मला चंडालिया, महिला मंडल संयोजिका वनिता बाफना आदि की उपस्थित थे। मंच का संचालन तेयुप मंत्री अर्जुन सोनी ने किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोर मंडल प्रभारी हरीश गादिया, सह प्रभारी विकास मादरेचा,ब्ल्यू बिरीगेड से मयंक धाकड़, हर्ष कोठारी, संयोजक विपुल लोढा, सह संयोजक विनोद लोढा, भाविक बडाला, हृदय बाफना, विनय मेहता , अमन लोढा, मुदित लोढा, हर्षित हिरण, प्रतिक संचेती, अर्हम कोठारी, हर्ष लोढ़ा ,रजत हिरण, तेयुप से नितेश बाफना, पंकज चंडालिया, राजू कावड़िया, विमल कोठारी, महावीर हिरण, प्रवीण चोरड़िया अमीत आंचलिया आदि का सहयोग रहा।तथा मुम्बई के सभी किशोर मंडल का पुरा सहयोग रहा। यह जानकरी किशोर मंडल प्रभारी हरीश गादिया ने दी।