डोंबिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल डोंबीवली ने आनंदम कार्यशाला का आयोजन किया।
प्रथम चरणः कार्यशाला की शुभ शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा हूई तत्पश्चात अर्हम की ध्वनि,मंगलभावना व स्वागत भाषण महिला मंडल संयोजिका सरोजजी सिघंवी ने दिया। महिला मंडल की बहनों ने सुमधुर प्रेरणा गीत का संगान किया। साथ ही गायिका श्रीमती रेशमा जी साठे ने सहयोग दिया। हास्य थेरेपी के प्रयोग सुश्री दिव्या गुंदेचा व कन्यामंडल प्रभारी जुलीजी मेहता ने तनाव मुक्ति का प्रयोग करवाया। बॉलिवुड कॉमेडियन शो प्रतियोगिता के निर्णायक के रुप मे मुंबई महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती जयश्रीजी बडाला व सहमंत्री श्रीमती स्वीटीजी लोढ़ा थीं। इसमें प्रथम- निकीता इंटोदिया, द्वितीय-दिपाली कच्छारा व नीता ओस्तवाल तथा तृतीय- कुसुम बडाला, रुची पटवारी व नेहा कोठारी रहीं। सभी ने ड्रेसिंग के साथ सुपर एक्टिंग की।
द्वितीय चरणः वास्तविक ख़ुशियाँ अपनाए जीवन बगिया सरसाए
मुख्य वक़्ता मुंबई महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री जी बडाला ने बहुत रोचकपुर्ण तरीक़े से छोटी छोटी ख़ुशियों के पल को यादगार व स्वर्णिम बनाए। ज़िंदगी के सफ़र में कभी ख़ुशी कभी ग़म लेकिन हमें रहना है सम। अपने वक्तृत्व से आपने हर बहन के दिल को छुआ। सहमंत्री स्वीटीजी लोढ़ा ने अपना यादगार पल सबको बताते हुए बहुत भावपुर्ण हो गए। सभी प्रतिभाशाली बहनों को पारितोषिक दिये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्यामंडल सहप्रभारी करिश्मा कोठारी कन्या मंडल सहसंयोजिका किंजल डांगी रिंपल सिंघवी नीता मेहता मार्गदर्शिका बहनें कार्यकारिणी बहनें के साथ 104बहनों की गरिमामयी उपस्थिती रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह संयोजिका पिंकी परमार व आभार ज्ञापन रश्मि बड़ाला ने किया।