ठाणे। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री कुलदीप कुमार जी एवं मुनि श्री मुकुल कुमार जी के सानिध्य में जैन दर्शन में ज्योतिष एवं वास्तु विज्ञान की अति विलक्षण एवं अत्यंत सफल प्रभावी कार्यशाला का समायोजन हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक विमल जी गादीया ने बताया कि चारों तरफ विवाह का सीजन क्षेत्रीय दूरी ट्राफिक आदि अनेक समस्याओं के बावजूद भी लोगों का सैलाब उमड पड़ा यह कार्यशाला संघ प्रभावक रही।
इस अवसर पर मुनि श्री कुलदीप कुमार जी ने कहा महावीर जन्म कल्याण के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को जैन आगमो के प्रति निष्ठावान बनाए उनका महानपथ दर्शन करें यह अपेक्षा है। मुनि मुकुल कुमार जी अपने ज्ञान से और अधिक गति प्रगति करते रहे।
मुनि मुकुल कुमार जी ने कहा जैन आगमो में ज्योतिष एवं वास्तु का विशेष रूप में विवेचन प्राप्त होता है। आपने अनेक आगमो का उल्लेख करते हुए लग भग सवा घंटे तक धारा प्रवाह जैन धर्म के रहस्यमय सूत्र बताएं इससे पूर्व कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों ने किया! मुंबई सभा अध्यक्ष मदन जी तातेड, थाने सभा के अध्यक्ष रमेश जी सोनी ने मुनिश्री द्वारा कार्यशाला में जागरूकता के साथ जुड़ने का निवेदन किया व मुंबई श्रावक समाज का स्वागत एवं अपने हृदय उदगार व्यक्त किये।
मुंबई के सभी क्षेत्रों से आए हुए सैकड़ो लोगों [लगभग 1500 ] की की उपस्थिति में ठाणे तेरापंथ भवन में ज्योतिष एवं वास्तु विज्ञान कार्यशाला का ऐतिहासिक सफलतम कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल जी श्रीश्रीमाल, मंत्री देवीलाल जी श्री श्रीमाल, मुंबई सभा के कार्य अध्यक्ष नवरत्न गन्ना, मंत्री दीपक डागलिया ,प्रचार मंत्री सुनील ईंटोंदिया, थाने से सभा मंत्री नरेश बाफना ,मनोहर कच्छारा, कमलेश चंडालिया, कमलेश दूगड़, संदीप रांका राजेश भटेवरा, विनोद कोठारी , ललित कोठारी, दीपेश मोटावत, चिराग ईंटोदिया, रतन कच्छारा, पवन बाफना, राजू बाफना, दिनेश चोरडिया, निर्मल चंडालिया, अशोक नौलखा, ठाणे महिला मंडल अध्यक्षा मीनाक्षी श्री श्रीमाल, मंत्री भारती ओस्तवाल के साथ किशोर मंडल संयोजक शुभ कोठारी वी पूरे किशोर मंडल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में अ.भा. ते. यु.प के मुंबई पदाधिकारी भूपेश कोठारी नरेश सोनी एवं सुनील नौलखा विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुंबई की सभी क्षेत्रीय सभाए, युवक परिषदे ,महिला मंडल,अणुव्रत समिति एवम संस्थाओं के साथ टी पी एफ सदस्य जे.पी.गदिया , मुंबई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशन मेहता, विभिन्न ट्रस्ट के पदाधिकारी के साथ मुंबई से नितेश धाकड़ दिलीप बाफना ,सुरेश बाफना, शैलेश प्रकाश सिंघवी, के साथ अनेक श्रद्धाशील श्रावकों की मुंबई के संपूर्ण श्रावक समाज की सराहनीय उपस्थिति रही।
ठाणे मुंबई में हुई एक अनोखी ऐतिहासिक कार्यशाला
Leave a comment
Leave a comment