कांदिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली द्वारा गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल मंगलवार को शासन श्री साध्वी श्री ‘विद्यावती’ जी द्वितीय के मुखारविंद से मंगल पाठ श्रवण कर विभाजी श्री श्रीमाल की अध्यक्षता में चारकोप क्षेत्र से “कनेक्ट डोर टू डोर” के तहत संगठन यात्रा की शुभ शुरुआत महिला मंडल एवं कन्या मंडल के द्वारा साथ मिलकर की गई। क्रमशः ठाकुर कांपलेक्स ,अशोक नगर, ठाकुर विलेज, महावीर नगर, कांदिवली वेस्ट एवं लोखंडवाला 7 क्षेत्रों में एवं किसी- किसी क्षेत्र में दो -दो बार अलग-अलग निवास स्थान पर प्रत्येक महिला से रूबरू होने के लक्ष्य से यात्रा करके 20 अप्रैल को संगठन यात्रा का समापन किया गया। हाल ही में हुए परिसीमन के बारे में प्रत्येक महिला एवं कन्याओं को विस्तृत रूप में जानकारी प्राप्त करवाई गई।
परिसीमन के बाद कांदिवली स्वतंत्र रूप में कैसे अ.भा.ते.म.म को डायरेक्टली रिपोर्ट कर रहा हैं, प्रत्येक बहन कैसे महिला मंडल एवं कन्याएं कन्या मंडल से जुड़कर एवं प्रत्येक कार्यक्रम में सहभागी होकर अपने प्रतिभा में चार चांद लगा सकती हैं, इस पर प्रकाश डाला गया। प्रत्येक यात्रा में मंडल के संरक्षक, परामर्शक की विशेष मार्गदर्शन के साथ उपस्थिति रही एवं उनके द्वारा बहनों की जिज्ञासाओं का सटीक समाधान किया, दोनों उपाध्यक्ष ने मंडल की नियमों से अवगत करवाया, मंत्री नीतू जी दुग्गड़ ने प्रत्येक यात्रा में बहनों को प्रेरित करते हुए आभार ज्ञापन किया। कोषाध्यक्ष, सह मंत्री, प्रचार प्रसार मंत्री एवं संगठन मंत्री एवं कार्य समिति बहनों की भी यथासंभव यात्राओं में उपस्थिति रही।
कन्या मंडल प्रभारी ,संयोजिका, सहसंयोजिका ने भी यथासंभव उपस्थित रहकर कन्या मंडल से कन्याओं को जोड़ने की प्रेरणा दी, सभी के प्रति आभार। कांदिवली महिला मंडल की वर्तमान टीम 2023- 2025 अपने मिशन ” अनुशीलन ” को लेकर चल रही हैं। अनुशीलन- स्वास्थ्य का, अनुशीलन -विचारों का ,अनुशीलन- आत्मा के उत्थान का । कैसे प्रत्येक महिला एवं कन्या के ओवरऑल डेवलपमेंट पर ध्यान देकर काम किया जा रहा हैं, आगे के क्या प्लान है , सभी के साथ इन पर विचार साझा किए गए। मिशन अनुशीलन आत्मा के उत्थान के तहत “ए शॉर्ट फॉर्मेट ऑफ़ 12 व्रत” नामक एक फॉर्म 125 से ज्यादा महिलाओं एवं कन्याओं से भरवा गए, जिसमें 12 व्रत के महत्वपूर्ण नियमों का समावेश किया गया। समाज में फैल रही ज्वलंत समस्याएं जैसे की आत्महत्या, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स को ध्यान में रखकर मुख्य बिंदु सम्मिलित किए गए।
इन मुख्य बिंदुओं के चयन में प्रवक्ता उपासक सुधांशु जी चंडालिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 21 अप्रैल महावीर जयंती पर भगवान के सिद्धांतों पर चलकर कैसे व्रत की सीमा में आए ,समथिंग इस बेटर धेन नथिंग के उद्देश्य से सभी बहनों एवं कन्याओं को अच्छे से समझा कर यह 12 व्रत के फॉर्म फिल करवा कर महावीर जयंती कार्यक्रम को सार्थक रूप में मनाने का प्रयास किया गया। सभी क्षेत्रों में बहनों ने खुशी-खुशी अपने निवास स्थान संगठन यात्रा के लिए उपलब्ध करवाए, संपूर्ण टीम का हृदय स्पर्शी स्वागत किया गया इसलिए दिल की गहराइयों से आप सभी का आभार। इस संगठन यात्रा को सफल बनाने में संरक्षक, परामर्शक, मंत्री एवं संपूर्ण टीम एवं कांदिवली महिला मंडल की प्रत्येक जागरूक बहन का भरपूर सहयोग रहा।