महाड़ (महाराष्ट्र)। अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ति समारोह के अंतर्गत अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष श्री रोशनलाल जी मेहता के नेतृत्व मे एवं युवा जोशीले मंत्री श्री राजेश चौधरी के कुशल मार्गदर्शन मे एवं चंद्रप्रकाश जी बोहरा, वसंत जी कुमठ, देवेंद्र जी लोढ़ा के संयोजकीय में और सभी पदाधिकारियो एवं अणुव्रत परिवार की सहभागिता में अणुव्रत समिति मुंबई की टीम श्री चरणों मे उपस्थित हुई।
सर्वप्रथम प्रातः ब्रह्म मूहुत में महाड़ में के बी. एस. बुटाला सांस्कृतिक भवन में विराजमान अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के दर्शन करके मंगलपाठ का श्रवण किया। तत्पश्चात पूज्य प्रवर के सानिध्य में “अणुव्रत अमृत महोत्सव संपूर्ति समारोह” के त्रिदिवसीय आयोजन में सहभागिता की। प्रभु के समवसरण में आध्यात्मिक बारिश में सामायिक, प्रवचन आदि सें स्नान किया एवं दोपहर में अणुव्रत समिति मुंबई की टीम पूज्य प्रवर के श्री चरणों के सेवा में उपस्थित हुई।
अध्यक्ष महोदय ने अपनी शैली में अणुव्रत समिति से पधारें सभी पदाधिकारियो कार्यकर्त्ताओं का परिचय पूज्य प्रवर के श्री चरणों में प्रेषित किया।
करुणा निधान के करुणा बरसाते हुए सभी पदाधिकारियो को मंद मंद मुस्कान के साथ आशीर्वाद प्रदान करके प्रेरणा पाथेय एवं मंगलपाठ प्रदान करवाया। सभी ने पूज्य प्रवर के प्रति अनंत अनंत कृतज्ञता ज्ञापित की।
साध्वी श्री विश्रुत विभाजी एवं साध्वी वर्या श्री संबुद्धयशा जी आदि चारित्र – आत्माओं की सेवा कर अणुव्रत समिति मुंबई की गति प्रगति की जानकारी देकर मार्गदर्शन एवं मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
तत्पश्चात विसावा हॉटेल के प्रांगण में सगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें अध्यक्ष महोदय नें सभी का स्वागत किया। मंत्री महोदय नें अणुविभा के आगामी कार्यों की पूरी जानकारी सभी कों प्रेषित करके सभी कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारी दी। सुबह में पूज्य प्रवर के महाड़ सें विहूर के विहार में सहभागिता करके मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया एवं दोपहर कों रायगढ़ किल्ला, प्राचीन गुफ्फा, पाली गणपती मंदिर आदि पर्यटन स्थलों के दर्शन करके मुंबई की और दर्शन किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरे अणुव्रत परिवार की सहभागिता एवं सहयोग रहा।
ABTYP JTN मुंबई सें विकास धाकड़ !