- चिराग डागलिया के संबोधन को शीर्ष अधिकारियों ने सराहा
मुंबई। नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क अपनी सेवाओं के जरिए भारत में लोकप्रिय होने के साथ ही विदेशों में भी अपना मजबूत पकड़ बनाने में सफलता पाई है। इनकी सेवाओं की उत्कृष्टता की बदौलत देश-विदेश में इनके ग्राहकों की लंबी फेहरिस्त है।
जानकारी के अनुसार, एलआईसीऑफ़ इंडिया द्वारा कॉर्पोरेट क्लब अंतर्राष्ट्रीय इंश्योरेंस कन्वेंशन का सियेम रीअप कंबोडिया में 7 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के लिए मुंबई से नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क के गणपत डागलिया और चिराग डागलिया ने 3 बार T.O.T कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में एलआईसी से मैनेजिंग डायरेक्टर एम जगन्नाथ, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एक्चुअरी के.आर अशोक, चीफ मार्केटिंग सेल्स ने मीटिंग को संबोधित किया। चिराग डागलिया ने भी इस मौके पर कुछ नये स्कीम को लेकर अपने विचार व्यक्त किये, जिसको अमल मे लाने हेतु के.आर अशोक ने उनकी जमकर साराहना की।