पालघर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन अनुसार पालघर महिला मंडल द्वारा मां का दिशाबोध : बेटी की उड़ान कार्यशाला गुरुवार 21दिसंबर 2023 सायं 8.30 बजे तेरापंथ भवन मे आयोजीत कि गई। कार्यशाला की शुरूआत बेटियो द्वारा मंगलाचरण से की गई।
अध्यक्षा संगीताजी चपलोत ने सभी का स्वागत करते हुए मां बेटी के रिश्ते के बारे में जानकारी दी।
मुख्य वक्ता संगीताजी बाफना ने कहा कि मां बेटी का रिश्ता बहुत ही मजबूत होता है उसे कोई तोड़ नही सकता। हर मां अपनी बेटी में अपनी परछाई देखती है। मां को अपनी बेटी को अपना समय अवश्य ही देना चाहिए, अपनी बेटी के साथ दोस्त की तरह रहना चाहिए और हर बेटी को अपनी कोई भी बात अपनी मां से नही छुपानी चाहिए इस प्रकार बहुत ही सुन्दर तरीके से मां बेटी के रिश्ते के बारे में बताया।
दिपिकाजी बदामिया और संगीताजी बाफना ने सभी मां बेटी की जोडी को गेम के माध्यम से प्रतियोगिता करवाई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगीको पारितोषिक के द्वारा सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पारितोषिक दिया गया। एक बेस्ट जोड़ी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 17 माँ बेटी की जोड़ियां ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। आभार ज्ञापन महीला मंडल मंत्री रंजनाजी तलेसरा ने किया।
पालघर में रिश्ता माँ बेटी का कार्यशाला का आयोजन
![](https://surabhisaloni.co.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231223-WA0016-860x323.jpg)
Leave a comment
Leave a comment