पर्वत पटिया। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा “,लौकिक गतिविधि के अंर्तगत “दीपावली स्नेह मिलन :करे अपनो के संग”कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 16/12/2023 अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल* पर्वत पाटीया द्वारा अध्यक्ष रंजना कोठारी के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला मंडल की बहनो के द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की गई ।सभी सम्मानित बहनों को आगे स्टेज पर आमंत्रित किया गया। बहनो के द्वारा स्वागत गीत से नवयुवती बहनो व सभी आगंतुक महिलाओं का हार्दिक स्वागत किया गया।
अध्यक्ष डॉ रंजना जी ने सभी बहनो का व सभी पार्टिसिपेट्स का स्वागत करते हुये कहा की अपने मंडल को सशक्त बनाने के लिए सभी युवती बहनो को मंडल से जुड़ना होगा। व कहा की प्रत्येक बहन को अगर कोई सुझाव हो तो मुझे पर्सनली कोल कर सकते है अगर मंडल के लिये अच्छे सुझाव हो तो बता सकते है। नवयुवति स्नेह मिलन के इस कार्यक्रम को तीन चरणौ मे आयोजित किया गया। प्रथम मे मिलेट्स के बने व्यंजन प्रतियोगिता दुसरा कैसे युवतियां कर सकती है मंडल को रोशन” विषय पर भाषण प्रतियोगिता तीसरी वेशभूषा प्रतियोगित मे बहनो ने अच्छी संख्या मे भाग लिया। मंत्री चेष्टा ने बताया कि बहनों ने मिलेट्स से बनी चीजो के इतने सुन्दर व्यंजन बन सकते है जो अपन भुल चुके है सभी बहनो ने बहुत ही सुन्दर डेकोरेशन किया व बहुत स्वादिष्ट व्यंजन बना कर सजाए कार्यक्रम में बहनो नेअच्छा उत्साह दिखाया।
मिलेट्स मे प्रथम रहे खुशबु पिंचा द्वितीय रहे विनिता बैद व तृतीय रहे प्रिंयका कोठारी रहे। जजमेंट किया श्रीमती अंजु बोथरा व मिस काजल जी ने दोनो ने कुछ टिप्स भी बताये।
द्वितीय भाषण प्रतियोगिता मे नव युवती बहनो अपने सुझाव देते हूए कहा कि हर युवति बहन को मंडल से जुड़ना चाहिये व आध्यात्मिक और सामाजिक विकास करना चाहिए। उसके लिए बेस्ट आप्शन है मंडल से जुडना । आचार्य तुलसी ने महिलाओ को आगे बढ़ ने के लिए कई कुप्रथा को बंद किया व महिलाओ को मंच प्रदान किया। अपने आप का विकास करने के लिए मंडल ही सबसे अच्छा प्लेटफार्म है।जजमेंट किया सिध्दार्थ फाउंडेशन स्कुल के टीचर्स मंजु जी शर्मा व सिंम्पल जी शर्मा भाषण प्रतियोगिता मे प्रथम* रहे मनीषा मन्होत द्वितीय। रहे पिंटु सिंघवी *तृतीय* रहे सुनिता पारख इसमे लगभग 18 बहनो ने भाग लिया।
वेशभूषा प्रतियोगिता मे प्रथम टीना चत्रावत द्वितीय रहे करूणा रांका व तृतीय रहे मनीषा मन्होत लगभग 24बहनो ने भाग लिया।
कुशल संचालन मनोज गंग, कुसुम बोथरा ललिता पारख अंजू धाकड़ व मधु झाबक इन सब ने मिलकर मारवाड़ी भाषा मे बहुत ही सुन्दर संचालन किया।
आभार भी मारवाड़ी भाषा मे मंत्री चेष्टा कदमालिया व कार्यकारिणी सदस्य मनीषा पारख ने मिलकर किया।कार्यक्रम मे गेम्स,खिलाए गये व लक्की ड्रा भी निकाले गये।सभी प्रतियोगियों को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया व जज व प्रायोजको का सम्मान किया गया।कार्यक्रम मे लगभग 150 से अधिक महिलाओ व कन्याओं की उपस्थिति रही।कन्या मंडल की बहनो का भी विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।सभी सदस्यों ने इस आयोजन की प्रसंसा की।सूर्यास्त से पूर्व भोजन की व्यव्स्था थी।सफल आयोजन के लिये पूरी टीम का तहे दिल से धन्यवाद।
पर्वत पाटीया महिला मंडल द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment