गोरेगांव (मुंबई) । महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी का धवल सेना के साथ गोरेगांव की धरा पर पदार्पण के अवसर पर सेंट पायस कॉलेज में विराजमान पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमण जी के अपनी टीम के साथ महिला मंडल की सभी बहनों नें दर्शन किये।
तत्पश्चात मुख्य मुनि प्रवर एवं सभी चारित्र आत्माओं के सेवा उपासना का लाभ लिया।
साध्वी प्रमुखा श्री जी के सानिध्य में गोरेगांव महिला मंडल की बहनों की कार्यशाला रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल संयोजिका श्रीमती प्रतिमाजी सांखला ने अपने क्षेत्र की सभी गतिविधियों और तपस्या को विस्तार सें साध्वी प्रमुखा के श्री चरणों में निवेदित किया।
साध्वी प्रमुखा श्री जी नें महती कृपा करके प्रेरणा पाथेय प्रदान किया एवं कहा कि कैसे ज्ञानशाला के बच्चों का निर्माण करें।
कैसे नव युवतियों के बिजनेस में सामंजस्य बनाए रखना है, कन्याओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका एक मां की होती है, बहनों को अधिक से अधिक नारी लोक भरने के लिए प्रेरित किया गया। कन्याओं को आध्यात्मिक राह पर चलने का प्रेरणादायक पाथेय प्रदान किया। इस अवसर पर सभी बहनों ने साध्वी प्रमुखा श्री जी के समक्ष अपनी जिज्ञासा का समाधान कर निराकरण किया एवं कृतज्ञता ज्ञापित की। लगभग 80 से 90 बहनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
कार्यशाला कों सफल बनाने में महिला मंडल संयोजिका श्री मति प्रतिमा जी सांखला ,सह संयोजिका ममता जी चिप्पड़, कल्पना जी चौरडिया, कोषाध्यक्ष पिंकी जी सांखला आदि एवं पुरे समाज सें सभी बहनों की अच्छी उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
ABTYP JTN मुंबई सें विकास धाकड़