मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा दीपावली पूजन कार्यशाला का आयोजन दि 05 नवंबर 2023को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के विशाल प्रांगण के आचार्य तुलसी सभागृह में किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात संस्कारक द्वारा नमस्कार महामंत्र से की गई। तेयुप दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री नितेश धाकड़ ने सभी का स्वागत किया एवं जैन संस्कार विधि को हर घर पहुंचाने का आव्हान किया। संस्कारक श्री रवि डोसी ने विधिवत सभी मंत्रोचार के साथ दीपावली पूजन कैसे हो इसका विस्तार से विवरण बताया।
इस कार्यशाला में आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री किशनलाल डागलिया कार्याध्यक्ष कुन्दनमल धाकड़, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया कोषाध्यक्ष प्रकाश शिशिदिया, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष गणपतलाल डागलिया,मंत्री दिनेश धाकड़, महासभा के कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र डागलिया, मुंबई महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्वेता सुराणा,संयोजिका वनिता धाकड़, संगीता राठौड़, रीना राठौड़, अणुव्रत क्षेत्र संयोजक नरेंद्र मुणोत, निलेश धाकड़ बाबु धींग आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कार्यशाला को सफल बनाने में नितेश धाकड़, भूपेन डागलिया, रोनक धाकड़, सोमिल निम्ब्जा, गिरीश शिशोदिया, पंकज बोलिया, उत्सव धाकड़, हर्ष सिंघवी,मुदित बोलिया आदि का श्रम रहा आभार तेयुप मंत्री श्री रोनक धाकड़ ने किया। मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह जानकारी पवन बोलिया ने दी
समाचार प्रदाता नितेश धाकड़