मुंबई। इन्शायोरेंस के क्षेत्र में अलग स्थान बनाकर लगातार नयी उपलब्धियां हासिल करने वाले नाइस इन्श्योरेंस लैंडमार्क के चिराग डागलिया ने अमेरिका में ‘टॉप ऑफ द टेबल’ कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एक और उपलब्फी अपने नाम कर ली है।
जानकारी के अनुसार, अमेरिका की ‘मिलियन डॉलर राउंड टेबल’ संस्था द्वारा नेपल्स, फ्लोरिडा (अमेरिका) के रिट्ज कार्लटन होटल में आयोजित ‘टॉप ऑफ द टेबल’ कांफ्रेंस में दुनिया भर से लगभग 80 देशों ने हिस्सा लिया, जिसमे भारत का नेतृत्व नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क से चिराग गणपत डागलिया ने किया। इस कांफ्रेंस में 3 कैटेगरी होती है, पहली T.O.T, दूसरी C.O.T एवं तीसरी M.D.R.T., चिराग ने सबसे टॉप कैटेगरी यानी T.O.T को एक वर्ष में दूसरी बार हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की, जो वास्तव में गौरव की बात है।
उनकी इस उपलब्धि पर उनके ग्राहक, चाहने वाले एवं हित चिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
अमेरिका में ‘टॉप ऑफ द टेबल’ कांफ्रेंस में चिराग डागलिया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व
Leave a comment
Leave a comment