जेतपुरा (मुंबई)। तीर्थंकर के प्रतिनिधि,हमारे भगवान के दर्शन प्रभु,आचार्य श्री महाश्रमण जी के श्री चरणों में,आध्यात्मिक की गंगा में डुबकी लगाकर, करुणा के महासागर सें दोनों हाथों सें आशीर्वाद लेकर,अपनी आध्यात्मिक झोली भरकर जैन मित्र मंडल के सभी पदाधिकारियो एवं गणमान्य व्यक्तिकत्व की सराहनीय सहभागिता सें गुरुदर्शन यात्रा सा आनंद सम्पन्न हुई।
सर्व प्रथम पूज्य प्रवर के श्री चरणों में भिक्षु विहार में दर्शन करके प्रभु के आभामंडल सें ऊर्जा सें ओतप्रोत होकर सामायिक साधना करके दिन की सुरुवात की। तत्पश्चात तीर्थंकर समवशरण में प्रभु के मुखार बिंद सें ओजस्वी आध्यात्मिक सरिता सें ओतप्रोत तेजस्वी वाणी में उपस्थित सभी जन समुदाय कों अपने मानव जीवन का पूरा सार सरल शब्दो में सुनकर सभी गदगद हो गए। सभी ने प्रवचन श्रवण किया।
तत्पश्चात मुख्य मुनि श्री महावीर मुनि, साध्वी प्रमुखा श्री जी साध्वी वर्या जी आदि चारित्र आत्माओं की सेवा, दर्शन का लाभ लिया। दोपहर कों पुनः भिक्षु विहार में प्रभु के श्री चरणों में पूरा जैन मित्र मंडल उपस्थित हुआ। जिसमें आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति मुंबई के भोजनशाला के संयोजक श्री विनोद जी बोहरा एवं सोशल मीडिया टीम से राकेश आर.बोहरा का विशेष श्रम रहा।
जेतपुरा जैन मित्र मंडल मुंबई के संरक्षक श्री विनोद बोहरा ने कुशल संचालक करतें हुए अपने गांव की आध्यात्मिक त्याग, तपस्या एवं सामाजिक आदि जानकारी विस्तार सें प्रभु के श्री चरणों में निवेदन की। प्रभु ने मंद-मंद मुस्कान के साथ अपने भक्तों को सरलता से पूरे श्रावक समाज कों आध्यात्मिक ऊर्जा सें सराबोर करके सभी की आत्मा कों निर्मल एवं शुद्धि एवं आत्म कल्याण के लिए अग्रसर होने के लिए प्रेरणा पाथेय प्रदान करवाया एवं नित्य सामायिक त्याग, तपस्या, आदि करते हुए धर्म का टिफिन तैयार रखने को कहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में तेरापंथी सभा जेतपुरा के अध्यक्ष देवेन्द्र जी मेहता ने भी अपने विचार रखे। मंत्री बाबूलाल जी बोहरा,जेतपुरा जैन मित्र मंडल मुंबई के अध्यक्ष कमलेश एस. बोहरा, मंत्री रमेश आर. मेहता, महिला मंडल की संयोजिका मनीषा जे. मेहता, सह संयोजिका अंकिता पी. बोहरा आदि एवं सभी पदाधिकारियों की सहभागिता एवं सहयोग से गुरु दर्शन यात्रा सा आनंद सम्पन्न हुई।
ABTYP JTN मुंबई सें विकास धाकड़
जेतपुरा जैन मित्र मंडल मुंबई की गुरूदर्शन यात्रा सम्पन्न
Leave a comment
Leave a comment